कांके: अरगोड़ा चौक के पास खादी का नया आउटलेट खुला, उत्पाद मंत्री योगेन्द्र महतो और विधायक नवीन जायसवाल ने किया उद्घाटन
Kanke, Ranchi | Aug 7, 2025 अरगोड़ा चौक के पास खादी का नया आउटलेट गुरुवार दोपहर करीब एक बजे खुला है। अरगोड़ा चौक के पास खुले खादी के नए आउटलेट का उद्घाटन उत्पाद मंत्री योगेन्द्र महतो और हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने किया। इस मौके पर उत्पाद मंत्री योगेन्द्र महतो ने कहा कि हाल के दिनों में लोगों का रुझान खादी के प्रति बढ़ा है।