कांके: रांची के पीपी कंपाउंड समेत कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी
Kanke, Ranchi | Aug 7, 2025 रांची के पीपी कंपाउंड सहित कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह करीब सात बजे से ईडी की छापेमारी चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम जीएसटी घोटाले को लेकर छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम इन ठिकानों पर जरूरी दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य सबूत खंगाल रही है। फिलहाल अब तक ईडी की टीम ने क्या बरामद किया है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।