कांके: रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में मॉनसून फिर सक्रिय, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Kanke, Ranchi | Aug 6, 2025 रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक रांची सहित झारखंड के कई जिलों में जोरदार बारिश की संभावना जताई है। सात से नौ अगस्त तक कोल्हान और संताल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।