कांके: रांची के भगवान महावीर मणिपाल अस्पताल में इलाजरत पूर्व लोकसभा अध्यक्ष से पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की मुलाकात
Kanke, Ranchi | Aug 6, 2025 रांची स्थित भगवान महावीर मणिपाल अस्पताल में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे इलाजरत पूर्व लोकसभा अध्यक्ष कड़िया मुंडा से पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मुलाकात की। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उनका हालचाल जाना। इस मुलाकात के दौरान उनकी घर्मपत्नी मीरा मुंडा भी साथ थी।