पटियाली: सीओ पटियाली की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों की जान बची
10 नवंबर की रात ग्राम धुबियाई पुलिया के पास क्षेत्राधिकारी पटियाली श्री अमित कुमार ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दो युवकों को लहूलुहान अवस्था में देखा। अत्यधिक रक्तस्राव को देख उन्होंने बिना देर किए अपनी सरकारी गाड़ी से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।