घाटशिला: बंग भाषी समिति घाटशिला की ओर से गोपालपुर पुराना रेलवे फाटक से राम मंदिर तक निकाला गया बंग उत्सव आमंत्रण पदयात्रा
बंग भाषी समिति घाटशिला की ओर से बुधवार को गोपालपुर पुराना रेलवे फाटक से घाटशिला राम मंदिर तक बंग उत्सव आमंत्रण पदयात्रा का आयोजन तापस चटर्जी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बंगाली समुदाय के लोगों ने हाथ में बैनर पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए राम मंदिर तक पहुंचे। आमंत्रण पदयात्रा के माध्यम से जमशेदपुर में आयोजित सभा में बंग भाषियों को शामिल होने का तापस चटर्जी ने किया आह्वान।