घाटशिला: मऊभंडार गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर मऊभंडार से निकला नगर कीर्तन
मऊभंडार गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से बुधवार को गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा परिसर से गोपालपुर रेलवे ओवरब्रिज तक नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन के दौरान पंच प्यारे ध्वज लेकर चल रहे थे. इसके पीछे वाहन पर गुरु की पालकी के साथ कीर्तन मंडली चल रही थी. नगर कीर्तन से पूर्व मऊभंडार से लेकर गोपालपुर तक सड़क की धुलाई करने के पश्चात फूलों की वर्षा की गई।