घाटशिला: पावड़ा गांव के समीप एनएच 18 फोरलेन के सर्विस सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल, एमजीएम रेफर
घाटशिला थाना क्षेत्र के पावड़ा गांव स्थित जेएन पैलेस के समीप एनएच 18 फोरलेन के सर्विस रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मंगलवार की शाम मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क से गुजर रही भाजपा नेत्री सुनीता देवदुत सोरेन की नजर पड़ी तो उन्होंने सुव्रतो दास, सत्यनारायण पुष्टि के सहयोग से अपने वाहन पर तत्काल उठाकर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाई।