नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में भोटेकोशी नदी में आए जबरदस्त अचानक बाढ़ से कम से कम 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सैकड़ों लोग अभी गायब बताए जा रहे हैं। इस बाढ़ ने नदी के किनारे बसे इलाकों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है। नेपाली सेना, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस को तैनात किया गया है और खोज और बचाव अभियान के लिए 14 हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। नेपाल-चीन सीमा के पास तिमुरे में तैनात आर्म्ड पुलिस फोर्स के 9 जवान लापता बताए जा रहे हैं।
इस भयानक प्राकृतिक आपदे के बाद नेपाल में चीन की मंशा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चीन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि चीन ने वक्त रहते नेपाल को तिब्बत से आने वाले इस बाढ़ की जानकारी नहीं दी।
#NepalFlood #Nepal #BhoteKoshi #FlashFlood #FloodAlert
Korba, Korba | Aug 26, 2026