पटना में BPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन के दौरान एक छोटे बच्चे का जोशीला बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आंदोलन स्थल पर बच्चे ने छात्रों के समर्थन में कहा, “जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे, गोली भी खाना पड़ा तो खाएंगे।”
बच्चे के इस जोशीले बयान को सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं और उसका हौसला बढ़ाया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
बता दें कि पटना में BPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन परीक्षा में कथित अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर जारी है।
Korba, Korba | Aug 26, 2026