तुर्की की महिला टीम ने वुमेंस कॉन्टिनेंटल कप 2026 के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रिया को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में तुर्की की धारदार गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रियाई टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पूरी ऑस्ट्रियाई टीम 8.1 ओवरों में महज 35 रन बनाकर सिमट गई जिसके जवाब में तुर्की ने 5.3 ओवरों में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया
8 बल्लेबाज नहीं खोल पाईं खाता
इस मैच में ऑस्ट्रिया का बल्लेबाजी प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, जहां उनकी पूरी टीम के कुल 8 बल्लेबाज 0 पर आउट हुईं। शून्य पर आउट होने वाली खिलाड़ियों में कप्तान प्रिया साबू, अशी चोपला, एम पथिरांगेहलेज, प्रविथा गणेशन, वेरा पोग्लिट्च, प्रिथा गणेशन, अंजुमन हीरा और अशमान सैफी (नाबाद) शामिल रहीं। पूरी पारी में ऑस्ट्रिया के लिए सबसे ज्यादा 8 रन स्रिया रेड्डी ने बनाए, जबकि शीतल भारद्वाज ने 5 और हादिया सिद्दीकी ने 3 रनों का योगदान दिया।
#Turkey #australianartist
Korba, Korba | Aug 26, 2026