Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sdm
Uttarakhand
jbnewskorba
बांकीमोंगरा नगर पालिका में बड़ा सियासी फेरबदल, PIC सदस्य दिलीप दास की छुट्टी; वार्ड 13 के अश्वनी मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी https://jbnewskorba.in/बांकीमोंगरा-नगर-पालिका-म-2/
Korba, Korba
| Aug 26, 2026
MORE NEWS
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बड़ा बदलाव: अब क्लासरूम में पढ़ाई की होगी सख्त मानिटरिंग, हर स्कूल में बनेगी बैंड पार्टी और बालिकाओं को मिलेगा कराटे का प्रशिक्षण https://jbnewskorba.in/छत्तीसगढ़-के-स्कूलों-में/
Korba, Korba | Aug 26, 2026
आज फिर JB News Korba की LIVE बड़ी खबरें📢 https://jbnewskorba.in/आज-फिर-jb-news-korba-की-live-बड़ी-खबरें📢/
Korba, Korba | Aug 26, 2026
पटना में BPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन के दौरान एक छोटे बच्चे का जोशीला बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आंदोलन स्थल पर बच्चे ने छात्रों के समर्थन में कहा, “जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे, गोली भी खाना पड़ा तो खाएंगे।” बच्चे के इस जोशीले बयान को सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं और उसका हौसला बढ़ाया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। बता दें कि पटना में BPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन परीक्षा में कथित अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर जारी है।
Korba, Korba | Aug 26, 2026
नेपाल में मुश्किल हालात के बीच अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने नेपाल के लोगों के समर्थन में आगे आने की बात कही है। सोनू सूद जरूरतमंदों की मदद के लिए पहले भी कई बार आगे आते रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों की सहायता से लेकर अलग-अलग संकटों में लोगों तक मदद पहुंचाने को लेकर वह लगातार चर्चा में रहे हैं। नेपाल से जुड़ी मौजूदा स्थिति के बीच सोनू सूद का मदद के लिए आगे आना लोगों का ध्यान खींच रहा है। उनके इस कदम को मानवीय संवेदना और पड़ोसी देश के लोगों के प्रति सहयोग की भावना से जोड़कर देखा जा रहा है। सोनू सूद की ओर से नेपाल की मदद को लेकर सामने आया संदेश सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। लोगों का कहना है कि मुश्किल समय में जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना ही इंसानियत की सबसे बड़ी मिसाल है।
Korba, Korba | Aug 26, 2026
नेपाल के उत्तरी हिस्से और तिब्बत सीमा से सटे इलाकों में एक भीषण जलप्रलय की घटना ने सभी झकझोर दिया है। तमिलनाडु के सीएम सी जोसेफ विजय ने पूर्वोत्तर मानसून से पहले चेन्नई में भारी बारिश की स्थिति से निपटने और राहत कार्यों को पुख्ता करने के लिए सात मंत्रियों समेत 15 IAS की ड्यूटी लगा दी है। राज्य सरकार के अनुसार आईएएस अधिकारियों को जोन वाइज नियुक्त किया गया है। सात मंत्रियों के काम की निगरानी का दायित्व आधव अर्जुन को दिया गया है। #Nepal #Tamilnadu #CMVijay
Korba, Korba | Aug 26, 2026
यूक्रेन युद्ध के बाद रूस भारत को कच्चे तेल का सबसे बड़ा सप्लायर बनकर उभरा है। भारत का 40 फीसदी से ज्यादा कच्चा तेल रूस से ही आ रहा है। लेकिन हाल में रूसी तेल ठिकानों पर यूक्रेनी हमलों के कारण वहां से सप्लाई पर असर पड़ा है। भारतीय रिफाइनर अब दूसरे विकल्पों का रुख कर रहे हैं। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इसके मुताबिक रूसी क्रूड एक्सपोर्ट पर दबाव को देखते हुए भारतीय रिफाइनर पश्चिमी अफ्रीका और अमेरिका जैसे इलाकों से तेल खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। #Ukraine #Russia
Korba, Korba | Aug 26, 2026
उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए राहत भरी घोषणा की है। त्योहार के दिन महिलाएं मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के क्षेत्रों में चल रही 100 ई-बसों पर भी लागू होगी। दिलचस्प बात यह है कि प्रत्येक महिला यात्री के साथ एक सहयात्री भी बिना किसी शुल्क के यात्रा कर सकेगा। #Rakshabandhan #UttarPradesh
Korba, Korba | Aug 26, 2026
तुर्की की महिला टीम ने वुमेंस कॉन्टिनेंटल कप 2026 के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रिया को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में तुर्की की धारदार गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रियाई टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पूरी ऑस्ट्रियाई टीम 8.1 ओवरों में महज 35 रन बनाकर सिमट गई जिसके जवाब में तुर्की ने 5.3 ओवरों में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया 8 बल्लेबाज नहीं खोल पाईं खाता इस मैच में ऑस्ट्रिया का बल्लेबाजी प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, जहां उनकी पूरी टीम के कुल 8 बल्लेबाज 0 पर आउट हुईं। शून्य पर आउट होने वाली खिलाड़ियों में कप्तान प्रिया साबू, अशी चोपला, एम पथिरांगेहलेज, प्रविथा गणेशन, वेरा पोग्लिट्च, प्रिथा गणेशन, अंजुमन हीरा और अशमान सैफी (नाबाद) शामिल रहीं। पूरी पारी में ऑस्ट्रिया के लिए सबसे ज्यादा 8 रन स्रिया रेड्डी ने बनाए, जबकि शीतल भारद्वाज ने 5 और हादिया सिद्दीकी ने 3 रनों का योगदान दिया। #Turkey #australianartist
Korba, Korba | Aug 26, 2026