थराली: थराली पुलिस ने गुमशुदा महिला को राजस्थान से बरामद किया, परिजनों को किया सुपुर्द
पुलिस कार्यालय से बुधवार तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार 28 नवंबर 2024 को वादी ने थाना थराली में तहरीर दी कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी 25 नवंबर को अपने घर से देवाल बैंक में पैसे निकालने निकली थी लेकिन उसके घर लौटने का कोई समाचार नहीं मिला। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए गुमशुदगी रिपोर्ट क्रमांक दर्ज की गई। पुलिस ने तुरंत एक टीम का गठन किया गया।