नीम का थाना: डाबला पुलिस ने नशीले कैप्सूल क्रोमोजोल के विरुद्ध की बड़ी कार्रवाई आरोपी उमेश सिंह के कब्जे से 32 कैप्सूल किए बरामद
नीमकाथाना डाबला थाना पुलिस टीम द्वारा अवैध नशीले कैप्सूल ट्रामाडोल के विरूद्ध बडी कार्यवाही की गई। आरोपी उमेश सिंह के कब्जे से 32 अवैध नशीले कैप्सूल ट्रामाडोल पुलिस ने जब्त कर उमेश सिंह के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। वही मुल्जिम उमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया।डाबला-पाटन रोड पर स्थित अपने ढाबे पर ग्राहको को नशीले कैप्सूल बेचता था।