नीम का थाना: स्थानीय संघ नीमकाथाना ने रेलवे स्टेशन पर जल सेवा शिविर का शुभारंभ किया।
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर स्काउट द्वारा ग्रीष्मकालीन जल सेवा का शुभारंभ। शनिवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीम का थाना के तत्वधान में ग्रीष्मकालीन जल सेवा रेलवे स्टेशन नीम का थाना पर शिविर का उद्घाटन भामाशाह दौलत राम गोयल प्रधान स्थानीय संघ नीम का थाना द्वारा किया गया। शनिवार से प्रतिदिन रेलवे स्टेशन पर जल सेवा का संचालन शुरू किया गया।