नीम का थाना: नीमकाथाना के रूपवास मे जीप व बाइक मे भिडंत जीप पलटी घायलों को जिला अस्पताल में करवाया भर्ती
नीमकाथाना जिले के मावंडा इलाके के रूपावास में जीप और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दो गर्भवती महिलाएं बाल बाल बच गई घटना को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को नीम का थाना जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज जारी है।