नीम का थाना: पानी की मांग को लेकर गुहाला मे महिलाओं ने किया हंगामा रोड जाम कर किया विरोध प्रदर्शन सदर पुलिस पहुँची मौके पर
नीमकाथाना जिले में इन दिनों कई इलाकों में पानी की गंभीर समस्याएं देखने को मिल रही है। शनिवार को गुहाला में पानी की समस्या पर महिलाओं ने रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। घटना की सूचना पर सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से समझाइस की, लेकिन महिलाएं अपनी मांगों पर अडीरही । महिलाओं का कहना था कि जब तक पानी की समस्याओं का समाधान नहीं होगा प्रदर्शन होगा।