नीम का थाना: नीमकाथाना से अयोध्या के लिए पांचवा भ्रमण दल हुआ रवाना, पीएमओ कमल सिंह शेखावत ने दिखाई हरी झंडी
नीमकाथाना से अयोध्या के लिए पांच दिवसीय पांचवां भ्रमण दल को लेकर लक्ष्मी मार्ट एंड ट्रेवल्स की बस को पीएमओ डॉक्टर कमल सिंह शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पंडित रमेश शर्मा शास्त्री ने वैदिक मंत्र उच्चारण कर विधि विधान से पूजा पाठ करवाया। अतिथियों का तिलकार्चन का कर बस को अयोध्या के लिए रवाना किया।