नीम का थाना: नीमकाथाना जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने आपदा प्रबंधन पर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली प्लान बनाने के दिए निर्देश
नीमकाथाना जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन पर बैठक कर कहा कि आपदा कभी भी बताकर नहीं आती, इसलिए इसकी तैयारी पहले से होनी चाहिए। सभी अधिकारी संभावित आपदाओं का वर्गीकरण कर उनकी सूची तैयार करें तथा इस से कैसे निपटा जा सकता है का पूर्व प्लान तैयार करें। आपदा से निपटने के लिए सभी अधिकारी को प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।