*सीधी में खाद संकट से किसान बेहाल, डीएपी के अभाव में ₹2,450 की एनपीके खरीदने को मजबूर अन्नदाता : विवेक पाण्डेय*
*सीधी के किसानों के साथ भेद भाव रीवा वा चुरहट में मिल रही डीएपी :विवेक पाण्डेय*
शिवसेना ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं जिला कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल खाद आपूर्ति और गुणवत्ता जांच की मांग की।
सीधी। जिले में डीएपी खाद की भारी किल्लत से किसान परेशान हैं। खेती के महत्वपूर्ण समय में डीएपी उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों को मजबूरी में महंगी एनपीके खाद खरीदनी पड़ रही है। इस गंभीर समस्या को लेकर शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जिला कलेक्टर सीधी के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
विवेक पाण्डेय ने कहा कि शासन की सब्सिडी के बाद डीएपी की एक बोरी लगभग 1,350 रुपये में मिलती है, जबकि डीएपी की कमी के चलते किसानों को करीब 2,450 रुपये की एनपीके खाद खरीदनी पड़ रही है। इतना नहीं, किसानों द्वारा एनपीके खाद में छोटे-छोटे कंकड़-पत्थर मिलने तथा गुणवत्ता को लेकर भी शिकायतें की जा रही हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब सीधी और सिंगरौली जिले के किसान खाद के लिए भटक रहे हैं, तो रीवा जिले एवं चुरहट क्षेत्र में खाद की खेप पहुंचने की जानकारी सामने क्यों आ रही है? सीधी जिले के किसानों को पर्याप्त खाद क्यों नहीं मिल रही है? क्या अन्नदाताओं के साथ क्षेत्रीय भेदभाव किया जा रहा है?
शिवसेना ने मांग की है कि जिले के प्रत्येक विकासखंड में तत्काल पर्याप्त डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाए, निर्धारित सरकारी दर पर समान वितरण सुनिश्चित हो, एनपीके की गुणवत्ता की जांच कराई जाए तथा कालाबाजारी, अवैध भंडारण और अधिक कीमत वसूलने वालों पर कठोर कार्रवाई हो। साथ ही खाद के आवंटन एवं वितरण की सार्वजनिक जानकारी जारी की जाए।
इस बीच प्रमुख रूप से शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे, शिवसेना जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले, जिला उपाध्यक्ष हृदेश त्रिवेदी, युवा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना , रविशंकर मिश्रा, सहित कई शिवसेना रहे मौजूद
Gopadbanas, Sidhi | Oct 30, 2026