Public App Logo
Profile Picture

Newse7live

@manojshu1990
90Followers
0Following
‘कोरेक्स सिटी ऑफ एमपी’ का बैनर लेकर पहुंची प्रतिभा सिंह, लोकतंत्र बचाने निकले नेताओं को दिखाया आईना; पुलिस ने हिरासत में लिया
देवघटा में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, 30 वर्षीय महिला की रीढ़ की हड्डी टूटी, सीने और पीठ में भी गंभीर चोटें

सीधी। जिला मुख्यालय के समीप देवघटा में शनिवार शाम करीब 5 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सड़क पर एक महिला को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे पूनम साहू (30), पति राजेंद्र साहू निवासी रामपुर की रीढ़ की हड्डी टूट गई। इसके अलावा उनके सीने और पीठ में भी गंभीर चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पूनम साहू अपने पति राजेंद्र साहू के साथ बाइक से रामपुर स्थित अपने घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान देवघटा के पास अचानक एक महिला को बचाने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में पूनम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई।
प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी के आरोप, पात्र हितग्राहियों से मांगी जा रही रिश्वत; शौचालय और बाउंड्रीवाल निर्माण की राशि में भी अनियमितता की शिकायत

सीधी। जनपद पंचायत रामपुर नैकिन अंतर्गत ग्राम पंचायत खड्डी खुर्द में प्रधानमंत्री आवास योजना सहित पंचायत के विभिन्न निर्माण कार्यों में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के नाम शिकायत सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर से मुलाकात नहीं होने पर ग्रामीणों ने अपना आवेदन आवक-जावक शाखा में जमा कराया और मीडिया के सामने अपनी समस्याएं रखीं।

शिकायतकर्ता जानकी कोल ने आरोप लगाया कि पंचायत सचिव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए हितग्राहियों से पैसे की मांग की जाती है। उनका कहना है कि सचिव द्वारा स्पष्ट रूप से कहा जाता है कि जब तक पैसा नहीं दिया जाएगा, तब तक योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत क्षेत्र में कई पात्र परिवारों के नाम पात्रता सूची में शामिल नहीं किए गए, जबकि पैसे देने वाले हितग्राहियों के नाम जोड़कर उन्हें योजना का लाभ दिलाया जा रहा है।

ग्रामीणों ने पंचायत में हुए निर्माण कार्यों को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। शिकायत के अनुसार सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए करीब 5 लाख रुपये आवंटित हुए थे, लेकिन मौके पर निर्माण कराए बिना ही राशि आहरित कर ली गई। इसी तरह शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खड्डी खुर्द में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए लगभग 8 लाख रुपये स्वीकृत हुए, लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक मौके पर कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ।

इसके अलावा शिक्षा गारंटी मदरसा टोला के बाउंड्रीवाल निर्माण और मदरसा टोला में तीन वर्ष से स्वीकृत नाली निर्माण की राशि में भी फर्जी तरीके से आहरण किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।

शिकायतकर्ताओं में जानकी कोल, रविता कोल, राजकुमारी कोल, कोमल कोल, अखिलेश कोल, सविता कोल, शुधा द्विवेदी, शुषमा द्विवेदी, खुशबू, मधु, शियादेवी तिवारी और मान्या विश्वकर्मा सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

कलेक्टर ने दिए जांच के संकेत

कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नौढ़िया मे चले बुलडोजर और उससे होने वाले रिएक्शन की देखें तस्वीर कहां किसका बिखरा सामान, कैसे हुई कार्रवाई फोटो से जाने
सादगी और संवेदनशीलता की मिसाल बने सीएम डॉ. मोहन यादव, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आत्मीय अंदाज
रेलवे की जमीन से 34 घरों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मुआवजा मिलने के बाद भी नहीं कर रहे थे खाली
नौढ़िया गांव में दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक चली अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, 40 से अधिक पुलिसकर्मी और 26 पटवारी रहे तैनात
गांधी मेमोरियल अस्पताल में सुरक्षा गार्डों की दबंगई: मरीज के परिजन को पीटा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा स्थित गांधी मेमोरियल अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले गार्डों पर मरीज के परिजन के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ सुरक्षा गार्ड एक युवक के साथ मारपीट करते और गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, युवक अस्पताल परिसर में गेट पास नहीं होने के कारण वीडियो बना रहा था। इसी बात को लेकर वहां तैनात सुरक्षा गार्डों ने उसे वीडियो बनाने से मना किया। इसके बाद युवक और गार्डों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुरक्षा गार्डों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
वायरल वीडियो में थप्पड़ मारते दिखाई दिए गार्ड
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सुरक्षा गार्ड युवक को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में गार्डों द्वारा युवक को 3 से 4 थप्पड़ मारने का दावा किया जा रहा है। इस दौरान गार्डों पर मां-बहन की गालियां देने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का भी आरोप है।
अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना का वीडियो सामने आने के बाद गांधी मेमोरियल अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और वहां तैनात सुरक्षा कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल में मरीजों के साथ उनके परिजन भी इलाज के दौरान मौजूद रहते हैं। ऐसे में सुरक्षा कर्मचारियों की जिम्मेदारी परिसर में व्यवस्था बनाए रखने की होती है।
रही नदी के पास अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़का रेत से भरा ट्रक, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

अमिलिया-पटपरा मार्ग पर खड़ी चढ़ाई में अचानक ब्रेक और एक्सीलेटर ने दिया जवाब, स्टेयरिंग में हाथ फंसने से चालक घायल

सीधी। जिले के अमिलिया-पटपरा मार्ग पर रही नदी के पास मंगलवार शाम करीब 4 बजे रेत से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नदी की तरफ जाने लगा। हालांकि चालक की सूझबूझ और तत्परता से ट्रक नदी में गिरने से बाल-बाल बच गया। इस दौरान चालक घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेत से भरा ट्रक चुरहट की तरफ से अमिलिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान रही नदी के पास खड़ी चढ़ाई पर अचानक ट्रक का ब्रेक काम नहीं करने लगा और एक्सीलेटर की गति भी कम हो गई। इसके चलते ट्रक पीछे की ओर लुढ़कने लगा और सीधे नदी की तरफ बढ़ने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक रविंद्र सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक के पहियों को मोड़ दिया, जिससे ट्रक नदी में गिरने से बच गया।

हालांकि इस घटना में चालक रविंद्र सिंह के हाथ और सिर में चोट आई है। बताया गया कि ट्रक का स्टेयरिंग संभालने के दौरान उनका हाथ उसमें फंस गया था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल चालक को ऑटो की मदद से अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों ने जताई दुर्घटना की आशंका

स्थानीय ग्रामीण अनिल सिंह ने बताया कि रही नदी के पास इस मार्ग पर खड़ी चढ़ाई होने के कारण अक्सर बड़े वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं और दुर्घटना का शिकार होते हैं। मंगलवार को भी बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यदि चालक समय रहते सूझबूझ नहीं दिखाता तो ट्रक सीधे नदी में गिर सकता था और किसी की जान भी जा सकती थी। ग्रामीणों ने इस मार्ग पर संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की जरूरत बताई है।
बिना प्रस्ताव कराए पंचायत में छह कार्यों पर खर्च की राशि, नाली का पानी घरों में घुसने का आरोप,सीधी के चोभरा का मामला, पूरी खबर पढ़े कमेंट बॉक्स मे
L&T फायनेन्स बैंक मे नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जल्द करें इस नंबर मे संपर्क
बहरी में बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 58 यात्रियों की अटकी सांसें, पांच घायल, पूरी खबर पढ़े कमेंट बॉक्स में
पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, रामपुर थाने मे दर्ज हुआ मामला, जाने किसे और कैसे
एक महीने से खुदी पड़ी नाली में फंसी गाय, दो दिन बाद भी नहीं मिली मदद; जिम्मेदारों की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश
रामपुर नैकिन के ग्राम ममदर में नल-जल योजना के तहत खोदी गई नाली बनी गाय के लिए मुसीबत, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में डूबी धान की फसल; फसल के बीच बैठकर रोया किसान
सीधी जिले में दो दिनों से लगातार बारिश से भारी नुकसान की आशंका, झाँझ और तीतीरा सहित कई गांव प्रभावित, प्रशासन ने सर्वे के दिए निर्देश
जमोड़ी बायपास पर ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, तीन लोग घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, पूरी खबर पढ़े कमेंट बॉक्स में 
<nis:link nis:type=tag nis:id=accident nis:value=accident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=mpnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sidhinews nis:value=sidhinews nis:enabled=true nis:link/>
इंद्रजीत कुमार की आठवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, जीतू पटवारी ने प्रतिमा अनावरण को लेकर सरकार को दी चेतावनी, पूरी खबर पढ़े कमेंट बॉक्स में <nis:link nis:type=tag nis:id=kamleswarpatel nis:value=kamleswarpatel nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jitupatwari nis:value=jitupatwari nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cwc nis:value=CWC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=arunyadav nis:value=ArunYadav nis:enabled=true nis:link/>
सोन पुल के पास फेंकी गई नवजात बच्ची स्वस्थ होकर पहुंची सतना मात्र छाया अनाथ आश्रम
सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर आज शनिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सीधी एवं सिंगरौली जिले के दो जरूरतमंद परिवारों को उपचार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

सिंगरौली जिले के ग्राम हर्दी निवासी रेयांश पांडे को हृदय की सर्जरी हेतु ₹30,000 तथा सीधी जिले के ग्राम धोबौही निवासी अभय शुक्ला को कैंसर के उपचार हेतु ₹3,00,000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
अब ये बाबा आपको पति पत्नी से कर देंगे अलग जाने क्या कह दी बात
जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर 50 वर्षीय व्यक्ति की कर दी हत्या, पूरी खबर पढ़े कमेंट बॉक्स मे <nis:link nis:type=tag nis:id=sidhinews nis:value=sidhinews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=mpnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/>
नल-जल योजना का वाल्व खुला, 2 घंटे तक बहता रहा हजारों लीटर पानी; 50 फीट ऊंचा उठा फव्वारा

10 गांवों को सप्लाई होने वाला फिल्टर पानी खुले मैदान में बहकर हुआ बर्बाद, वन विभाग के पौधे भी उखड़े; जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

सीधी। जिले के जनपद पंचायत रामपुर नैकिन अंतर्गत बघवार में शुक्रवार दोपहर नल-जल योजना की पाइपलाइन का वाल्व अचानक खुल जाने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। दोपहर करीब 12 बजे हुई इस घटना में पानी का फव्वारा लगभग 50 फीट की ऊंचाई तक उठता दिखाई दिया। करीब दो घंटे तक लगातार पानी बहता रहा, लेकिन समय पर वाल्व बंद नहीं किया जा सका।

जानकारी के अनुसार, पाइपलाइन से निकलने वाला फिल्टर पानी क्षेत्र के करीब 10 गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए निर्धारित था। वाल्व खुलने के बाद पानी तेज धार के साथ खुले मैदान में बहने लगा और पहाड़ी रास्तों से होता हुआ दूर तक फैल गया। जिस स्वच्छ पानी को ग्रामीणों तक पहुंचना था, वह हजारों लीटर की मात्रा में यूं ही बर्बाद होता रहा।

तेज बहाव से उखड़े वन विभाग के पौधे

पानी का बहाव इतना तेज था कि आसपास वन विभाग द्वारा लगाए गए छोटे-बड़े पौधे भी इसकी चपेट में आ गए। कई स्थानों पर पौधे उखड़ते हुए दिखाई दिए। घटना के दौरान पानी का फव्वारा करीब 50 फीट ऊपर तक उठ रहा था, जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गए।

सूचना के बाद भी दो घंटे तक बहता रहा पानी

मामले में डिप्टी रेंजर बिन्नी आनंद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने नल-जल योजना की टंकी से जुड़े कर्मचारियों को पानी बंद करने के लिए सूचित कर दिया था। इसके बावजूद कर्मचारियों द्वारा तत्काल पानी बंद नहीं किया गया, जिसके कारण करीब दो घंटे तक पानी बहता रहा।

इस घटना ने नल-जल योजना के संचालन और रखरखाव की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर 10 गांवों को मिलने वाला फिल्टर पानी इस तरह बर्बाद होना जिम्मेदारों की निगरानी पर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
भूपेंद्र सिंह बड़े बाबू मांग रहे थे ₹10000 की रिश्वत लोकायुक्त पुलिस ने हनुमानगढ़ उप तहसील से उनके चैंबर से पकड़ा
कोरोना काल में घर-घर पहुंचकर बच्चों को पढ़ाया, चार आदिवासी बेटियों की शिक्षा का उठाया जिम्मा, राज्य स्तरीय सम्मानित शिक्षक सतीश पांडे का विद्यालय में हुआ सम्मान

जिला पंचायत सदस्य प्रदीप शुक्ला ने संबल योजना के हितग्राही छात्र-छात्राओं को वितरित किए चेक, बोले- ऐसे शिक्षकों के अनुकरण से आगे बढ़ेगा सीधी जिला

सीधी। रामपुर नैकिन तहसील अंतर्गत ग्राम खड्डी स्थित विद्यालय में गुरुवार को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सतीश पांडे का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रदीप शुक्ला ने संबल योजना के तहत छात्र-छात्राओं को सहायता राशि के चेक वितरित किए और शिक्षक सतीश पांडे को सम्मानित कर उनके शैक्षणिक योगदान की सराहना की।

कोरोना महामारी के कठिन दौर में जब स्कूल बंद थे, तब सतीश पांडे ने हार नहीं मानी। उन्होंने लगातार दो वर्षों तक छात्र-छात्राओं के घर पहुंचकर उन्हें शिक्षा प्रदान की। आसपास के करीब 10 गांवों की बालिकाओं को शिक्षित करने का  बच्चों की शिक्षा एवं उनके भविष्य को बेहतर बनाने में किया है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य बीडी शर्मा सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्राचार्य ने भी सतीश पांडे के कार्यों की सराहना करते हुए अन्य शिक्षकों से उनके आदर्शों का अनुसरण करने की अपील की।
प्रेमी जोड़े को गांजे के झूठे केस में फंसाने की धमकी देना पुलिस को पड़ा भारी, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
हनुमानगढ़ तहसील में पदस्थ बाबू भूपेंद्र सिंह ₹10000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुए