बिंदकी: जय गुरुदेव मंदिर के समीप एक होटल में समाजवादी व्यापार सभा की बैठक हुई, 13 सितंबर के मंडलीय सम्मेलन की बनी रूपरेखा
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के निकट ललौली रोड जय गुरुदेव मंदिर के समीप स्थित एक होटल में सोमवार को दिन में करीब 11 बजे से समाजवादी व्यापार सभा की एक बैठक हुई। बैठक में 13 सितंबर को प्रयागराज में होने वाले समाजवादी व्यापार सभा तथा पीडीए व्यापारी सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए रूपरेखा तैयार कर मौजूद लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई।