लखीसराय: गृह क्षेत्र पहुंचते ही कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में की पूजा-अर्चना
सम्राट मंत्रिमंडल में कृषि मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार अपने गृह विधानसभा क्षेत्र लखीसराय पहुंचे विधायक विजय कुमार सिन्हा ने रविवार अपराह्न 12:30 बजे लखीसराय अशोक धाम मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की. कृषि मंत्री ने प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि किसानों और आमजन के विश्वास पर खड़ा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता है.