नववर्ष 2026 की शुरुआत गुवा में मजदूरों की एकजुटता और संघर्ष के संकल्प के साथ हुई। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की ओर से गुवा रेलवे मार्केट स्थित संघ कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक ने यह स्पष्ट कर दिया कि आने वाला वर्ष मजदूर अधिकारों की निर्णायक लड़ाई का वर्ष होगा। बैठक में ठेका मजदूरों, सेल के स्थाई कर्मियों और सफाई कर्मियों की बड़ी भागीदारी ने यह संदेश दिया