सारंडा के छोटानागरा में झामुमो की बैठक को पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं झामुमो नेता बामिया माझी ने संबोधित करते हुए कहा कि बी एल ओ 2 की नियुक्ति और मतदाता सूची में सभी को शामिल किया जाना है ताकि मतदान के समय परेशानी न हो। इसको लेकर झामुमो के हर सदस्य अपने अपने गांव में 18 वर्ष पूरे किए युवक एवं युतियों को ज्यादा से ज्यादा मतदाता सूची में शामिल करें।