झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के बैनर तले जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में मजदूरों के साथ कार्य स्थल में बैठक किया गया। हाट गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत केन्दपोसी में बन रहे डिग्री कॉलेज निर्माण में स्थानीय मजदूरों को काम न देकर बाहर से मजदूरों को लाकर काम कराया जा रहा है। इसी मुद्दे पर बैठक में चर्चा की गई।