सिरसागंज: नगला खंगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध असलाह रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि कुमार पुत्र सियाराम, निवासी ग्राम नगला धनपाल, थाना नगला खंगर फिरोजाबाद के रूप में हुई है।