आज भारत सरकार के TEJAS (Transforming Entrepreneurial Journeys Across District & States) पहल के तहत समाहरणालय सभागार, बांका में जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उ६ेश्य लक्षित सहभागिताओं के माध्यम से उद्यमिता को बढ़ावा देकर वर्तमान प्रयासों को सुढृढ़ करना है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत भारत सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी एवं लाभ स्टार्ट-अप को उपलब्ध कराने हेतु विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना था।
जिला पदाधिकरी , बांका द्वारा बताया गया कि तेजस पहल देश, राज्य एवं जिले के औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। कार्यशाला में उपस्थित छात्र/छात्राओं एवं गणमान्य अतिथियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि आप सभी उद्योग विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी जिले में स्थित उद्योग विभाग के कार्यालय में संपर्क कर ले सकते हैं। किसी प्रकार की समस्या होने पर जिला प्रशासन, उद्योग विभाग के सभी पदाधिकारी सदैव आपके साथ हैं।
पुलिस अधीक्षक , बांका द्वारा कार्यशाला में उपस्थित छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि आप सभी नशा से दूर रहें एवं आपके संपर्क के सगे संबंधियों को भी नशा से दूर रहने की सलाह दी गई साथ हीं साइबर क्राइम के बढ़ते दुष्प्रभाव से सजग रहने एवं साइबर क्राइम को व्यवसाय के रूप में न अपनाने की सलाह दी गई।
श्री कृष्ण कुमार भारती, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, बांका द्वारा तेजस पहल के तहत् आयोजित बिहार स्टार्ट-अप पाॅलिसी की विस्तृत जानकारी दी गई। जानकारी के क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि राज्य सरकार के द्वारा स्टार्ट-अप पाॅलिसी में चयन के उपरान्त लाभुकों को शीड फंड के रूप में लाभार्थियों को कुल 25 लाख रूपये तक सहायता बिना ब्याज के दस वर्ष तक के लिए मुहैया कराई जाती है। कार्यशाला में उपस्थित जिला स्तरीय पदाधिकारियों/छात्र/छात्राओं/संभावित उद्यमियों एवं अन्य गणमान्यों से अनुरोध किया गया कि व्यवसाय के रूप में सिर्फ नौकरी को नहीं बल्कि स्टार्ट-अप को भी अपनाएँ।
इस कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, बांका, पुलिस अधीक्षक, बांका, सिविल सर्जन, बांका, डी0पी0एम0, जीविका, अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी, बांका, प्राचार्य, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बांका, फैकल्टी, आई0टी0आई0, बांका, प्रभारी एवं कार्डिनेटर, स्टार्ट-अप सेल, बांका, परियोजना प्रबंधक एवं उद्योग विस्तार पदाधिकारी, जिला उद्योग केन्द्र, बांका, पर्यवेक्षक, जिला उद्योग केन्द्र, बांका, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय/आई0टी0आई0 काॅलेज/आर0एम0के0 +2 विद्यालय, बांका/एम0आर0डी0 +2 विद्यालय, बांका आदि के छात्र/छात्राओं एवं जिले के व्यवसायियों/मिडिया कर्मियों द्वारा भाग लिया गया।
*"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 27, 2026