सेवा संकल्प, कायाकल्प अभियान!
बांका जिले के बाराहाट प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पथरा के माध्यम से ग्रामीणों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
केंद्र पर नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, प्राथमिक उपचार एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के जरिए ग्रामीणों को उनके नजदीक ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में यह एक सार्थक पहल है।
स्वस्थ बांका, सशक्त बांका की ओर एक मजबूत कदम!
#सेवा_संकल्प #कायाकल्प_अभियान #आयुष्मान_आरोग्य_मंदिर #पथरा #बाराहाट #स्वास्थ्य_सेवा #स्वस्थ_बांका #Banka #BankaBihar
Banka, Bihar | Nov 27, 2026