फर्रुखाबाद: गांव कुरार निवासी मां ने हाईस्कूल के छात्र का अंक पत्र प्रमाण पत्र न मिलने पर डीएम से की शिकायत
मेरापुर के गांव कुरार निवासी पीड़ित महिला रंजना देवी पत्नी अरुण कुमार ने डीएम डॉ अंकुर लाठर को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरे पुत्र हिमांशु ने विद्यालय एमबीआर इंटर कॉलेज पिलखना से हाईस्कूल यूपी बोर्ड की परीक्षा वर्ष 2022 में उत्तीर्ण की थी और विद्यालय की पूरी फीस भी जमा की थी। फिर भी आज दिन तक पुत्र हिमांशु के हाईस्कूल का अंक पत्र नहीं दे रहे हैं।