सुल्तानगंज: सुल्तानगंज थाना के सालाना निरीक्षण में आईजी ने कांडों की समीक्षा कर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए
भागलपुर रेंज के आईजी विवेक कुमार ने मंगलवार को सुल्तानगंज थाना का सालाना निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की पुलिसिंग व्यवस्था, लंबित कांडों, अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी समेत विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। थाना पहुंचने पर भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव और लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी नवनीत कुमार ने पौधा भेंट कर उनका स्व