गुमला: भरदा के समीप जुआ खेलते सात जुआरी साढ़े सात हजार रुपए के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Gumla, Gumla | Sep 29, 2026 गुमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भरदा सरना स्थल के समीप मंगलवार की सुबह जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपितों के पास से 8,740 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद की। गिरफ्तार सभी आरोपितों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सभी आरोपी भरदा और लांजी के निवासी हैं।