मदार नदी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत, गांव में पसरा मातम
औरंगाबाद जिला मदनपुर थाना क्षेत्र के पलकिया गांव में सोमवार को मदार नदी में डूबने से एक 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पलकिया गांव निवासी दिलशाद अहमद (18) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दिलशाद अहले सुबह नदी के तरफ गया तभी पैर पिछलने से गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे जमा हो गए।
सूचना पर मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से करीब 11 बजे शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।