बेरी खेल मैदान के किनारे अज्ञात शव दफनाने पहुंची सलैया पुलिस, ग्रामीणों के विरोध के बाद वापस लौटी
औरंगाबाद जिला सलैया थाना पुलिस सोमवार शाम एक अज्ञात शव को एंबुलेंस और जेसीबी के साथ बेरी खेल मैदान के किनारे मदार नदी के तट स्थित शमसान घाट पर दफनाने पहुंची थी, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद पुलिस को बिना शव दफनाए ही वापस लौटना पड़ा।
इस संबंध में सलैया थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि तीन दिन पूर्व मचानी नदी से एक अज्ञात शव बरामद हुआ था, जिसे पोस्टमार्टम कराकर 48 घंटे तक पहचान के लिए रखा गया था। पहचान नहीं होने पर नियमानुसार शव को बेरी खेल मैदान किनारे स्थित श्मशान घाट के पास दफनाया जा रहा था। ग्रामीणों के विरोध के बाद शव को अब कहीं और दफनाया जाएगा।