Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sambalpur
Jabalpur
Crimenews
Firozabad
Agra
bpsjamui
No video available
5
भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर पूरा जमुई हुआ भगवामय -विकास 10 हज़ार से अधिक रामभक्त हुए शोभायात्रा में शामिल ! साभार :- हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, प्रभात खबर, दैनिक भास्कर, सन्मार्ग, श्वेतपत्र एवं चौथी बाणी जमुई !
8.1k views |
Jamui, Jamui
| Apr 1, 2023
MORE NEWS
जमुई: दूर परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर ABVP ने परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन कर की नारेबाजी मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा जमुई जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के परीक्षा केंद्र 80 से 90 किलोमीटर तक दूर निर्धारित किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानि (ABVP) ने गुरुवार की दोपहर जिले के विभिन्न कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही केकेएम कॉलेज में परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की। ABVP कार्यकर्ताओं का कहना है कि परीक्षा केंद्र अत्यधिक दूर होने के कारण छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। कई परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले मार्गों की स्थिति भी खराब है तथा जगह-जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में दूर-दराज के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना विद्यार्थियों के लिए काफी कठिनाई भरा होगा। विशेष रूप से छात्राओं को आवागमन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिले के KKM कॉलेज जमुई, PPY कॉलेज चकाई, DSM कॉलेज झाझा, SPS महिला कॉलेज जमुई, SK कॉलेज लोहंडा तथा डॉ. अरविंद कुमार कॉलेज, बिशनपुर-चकाई सहित अन्य महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्रों को नजदीकी महाविद्यालयों में निर्धारित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ABVP कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग किया कि सभी महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्र विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित महाविद्यालय से लगभग 15–20 किलोमीटर के दायरे में निर्धारित किए जाएं, ताकि छात्र-छात्राओं को परीक्षा के लिए अनावश्यक रूप से लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़े। विभिन्न कॉलेजों में आयोजित विरोध कार्यक्रमों में शांतनु सिंह, अभिनव दुबे, हरिनंदन प्रजापति, दीपक चौधरी, स्वाति सिंह, श्रुति प्रभात सहित कई छात्र नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अलग-अलग नगर इकाइयों के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए विश्वविद्यालय के इस निर्णय पर शीघ्र पुनर्विचार करने की मांग की। इस संबंध में ABVP के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं छात्र नेता अमन सिंह चंदेल ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द से जल्द परीक्षा केंद्रों को नजदीक नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ABVP ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण में विद्यार्थियों की सुविधा, सुरक्षा और आवागमन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल सभी परीक्षा केंद्रों की समीक्षा कर उन्हें नजदीकी एवं सुविधाजनक महाविद्यालयों में स्थानांतरित करने की मांग की है। #jamui #ABVP #collegeprotest
Jamui, Jamui | Oct 9, 2026
ई-रिक्शा के बैटरी फटने से इंटर के दो छात्र घायल, एक छात्रा का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है वही दूसरी छात्रा की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे पटना रेफर कर दिया गया। #viralvideo #trendingvideo #jamui #hpnewsjamui
Jamui, Jamui | Oct 9, 2026
दो बच्चे की मां ने वीडियो कॉल पर किया प्यार फिर किया शादी उसके परिजन लग रहे आरोप महिला पर #viralvideo #trendingvideo #jamui #lovestory #hpnewsjamui
Jamui, Jamui | Oct 9, 2026
जमुई: SIR को लेकर इंडिया गठबंधन ने जमकर काटा बवाल शहर स्थित कचहरी चौक पर गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे इंडिया गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनावी व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। वहीं वोट चोर गद्दी छोर, नरेंद्र मोदी हाय हाय, अमित शाह हाय हाय के नारे लगे। राजद के पूर्व सांसद प्रत्याशी अर्चना रविदास ने कहा कि आज हम लोगों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे हैं। अर्चना रविदास ने आरोप लगाया है कि SIR के जरिए वोट चोरी कराया गया है। चोर दरवाजे से किसी विशेष पार्टी की सरकार बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। मतदाताओं का वोट देने का अधिकार उसे छीना गया है। चुनाव आयोग के द्वारा किए गए काम संविधान के विरुद्ध है। राजद जिला अध्यक्ष डॉक्टर त्रिवेणी यादव और विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शमशाद आलम ने कहा कि इंडिया गठबंधन का कार्यक्रम है।जिले के सभी प्रखंडों में धरना प्रदर्शन दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। उन्होंने आरोप लगाया है की मुख्य चुनाव आयुक्त एनडीए के एजेंट के रूप में काम किया है। उन्होंने SIR घोटाला करके केंद्र और बिहार में सरकार बनवाया है। भाकपा माले नेता बाबू साहब सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान के अंदर वोट के अधिकारों को छीना जा रहा है। वोट के अधिकारों को छीनकर हिंदुस्तान में 13 करोड़ आम नागरिक को दोयम दर्जे का नागरिक बनाने का कोशिश किया जा रहा है। बीजेपी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के द्वारा 13 करोड लोगों का मताधिकार के अधिकार को छीना गया है । इंडिया गठबंधन के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया है और विरोध किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए। यह मुद्दा हाल में सामने आई एक रिपोर्ट के बाद राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता का वोट लोकतंत्र की बुनियाद है और मतदाता सूची में किसी भी पात्र नागरिक का नाम नहीं छूटना चाहिए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में एक साथ महागठबंधन के नेता एक साथ आकर कचहरी चौक के डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर एक दिवसीय धरना दिया । इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतेजाम किये गए थे। #RJD #jamui #jamuitopnews #protest #BJPGovernment #BJP4IND #viralpost
Jamui, Jamui | Oct 8, 2026
जमुई: प्राथमिक विद्यालय केवाल के भवन से टपक रहा पानी, गंदे पानी में प्रवेश कर विद्यालय पहुंच रहे बच्चे जमुई जिले के बरहट प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय केवाल इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। एक ओर यहां विद्यालय के बाहर सड़क पर लंबे समय से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है तो दूसरी ओर भवन भी जर्जर हो चुका है। छत से पानी टपक रहा है और साफ- सफाई की भी स्थिति दयनीय है। विद्यालय परिसर में घांस भरे हुए है , और जनप्रतिनिधि से लेकर सरकारी मुलाजिम तक लापरवाह बने हुए हैं। बड़ी बात तो यह है कि बच्चे पहले गंदे पानी से होकर गुजरते हैं फिर घांस के बीच से विद्यालय भवन में प्रवेश करते हैं, लेकिन इसका निदान अबतक नहीं निकल सका है। इसकी तस्वीर गुरुवार की सुबह 10:00 बजे सामने आई है। बताया जाता है कि इस जलजमाव से करीब 150 बच्चों की परेशांनी बढ़ गई है। करीब एक साल से स्कूल के मुख्य रास्ते पर नाले का गंदा पानी जमा है। जलजमाव के कारण सड़क पर काई जम गई है और गंदे पानी में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। छोटे बच्चों को पानी के बीच से होकर स्कूल आने-जाने में गिरने का डर बना रहता है। बच्चों का कहना है कि पैर फिसलने पर वे गंदे पानी में गिर सकते हैं, जिससे स्कूल ड्रेस भी खराब हो जाती है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवीन कुमार मंडल के अनुसार स्कूल में करीब 150 बच्चे नामांकित हैं, जिनमें रोजाना 90 से 95 बच्चे स्कूल पहुंचते हैं। विद्यालय में छह शिक्षक हैं। बड़े बच्चे किसी तरह ईंटों के सहारे स्कूल पहुंच जाते हैं, लेकिन छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानी होती है। कई बार शिक्षक सड़क के बाहर खड़े होकर बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्कूल परिसर में पहुंचाते हैं। प्रधानाध्यापक ने बताया कि जलजमाव की समस्या की जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी गई है। बीईओ की ओर से समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सड़क से पानी की निकासी की व्यवस्था जल्द कराना जरूरी है। बरहट के बीडीओ अनिल कुमार मिस्त्री ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में है और ज्वाइनिंग के बाद से ही वे समस्या के समाधान का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भी यह स्थिति खराब लग रही है और वे अब तक इलाके का तीन बार दौरा कर चुके हैं। पंचायत स्तर से एक योजना भी ली गई है और सड़क की नापी कराई जाएगी। #jamui #deojamui #vayral
Jamui, Jamui | Oct 8, 2026
जमुई: 81 कांड में जब्त 6000 लीटर शराब किया नष्ट विभाग और जिलाधिकारी के निर्देशानुसार गुरुवार की शाम 4:00 बजे तक मजिस्ट्रेट सह कार्यपालक दंडाधिकारी ब्रजेश कुमार दीपक और उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार की निगरानी में लगभग 6000 लीटर देशी और विदेशी शराब को जमुई पुलिस लाइन में नष्ट किया गया। साथ ही शराब पर जेसीबी चलाकर पूरी तरह शराब की बोतलों को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा विभिन्न थाना में भी जब्त शराब को ध्वस्त किया गया है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि जिले भर के विभिन्न जगहों से अलग- अलग 81 कांडों में जब्त लगभग 6000 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब पर जेसीबी चलाकर नष्ट किया गया है। इसके अलावा अन्य कांडों में जब्त शराब को भी नष्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शराब बंदी कानून को पूरी तरह लागू करने के लिए टीम द्वारा हमेशा शराबियों व तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब व तस्कर पर शिकंजा कसने के लिए छापेमारी की जा रही है। बता दें कि उत्पाद विभाग के अलावा कई अन्य थाना में जब्त शराब की भी विनिष्टिकरण की गई है। इस अवसर पर उत्पाद इंस्पेक्टर गौरीशंकर कुमार सहित अन्य उत्पाद कर्मी मौजूद थे। #jamui #CrimeNews
Jamui, Jamui | Oct 8, 2026
जमुई के वायरल वैद्य जी के पास पहुंचे मगही के राइटर चिंटू राजा #viralvideo #trendingvideo #bihar #jamui #hpnewsjamui
Jamui, Jamui | Oct 8, 2026
जमुई के चोरमारा की बदली तस्वीर, अब जनजातीय सशक्तिकरण और पर्यटन की संभावनाएं कभी नक्सल के साए में और विकास की मुख्यधारा से दूर माने जाने वाले चोरमरा क्षेत्र में अब विकास, जनजातीय सशक्तिकरण और पर्यटन की संभावनाएं एक साथ आकार ले रही हैं। चोरमारा को इको- टूरिज्म की संभावनाओं से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को DM नवीन ने चोरमरा में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को सुना तथा क्षेत्र में विकास और पर्यटन की संभावनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उक्त जानकारी बुधवार की शाम 6:00 बजे dpro द्वारा प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गई है। वहीं कार्यशाला का उद्घाटन DM और DDC द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदाय से जुड़े प्रमुख मुद्दों की पहचान करने, जनजातीय कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करने तथा इस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका एवं आधारभूत सुविधाओं से संबंधित आवश्यकताओं और चुनौतियों को समझना रहा। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुना तथा राज्य सरकार द्वारा जनजातीय समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों और संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बिजली, सड़क, स्वास्थ्य उपकेंद्र सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं की आवश्यकता से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया। जिला पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि सरकार एवं जिला प्रशासन चोरमरा के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा जल्द ही क्षेत्र में बिजली की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। सरकार एवं प्रशासन के प्रयासों और आश्वासन पर ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया। इसके बाद जिला पदाधिकारी ने स्थानीय लोगों की आस्था के प्रतीक भट्ठा बाबा के समीप स्थित गर्म जलस्रोत स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्राकृतिक एवं लोक आस्था के दृष्टिकोण से महत्व वाले इस स्थल को पर्यटकीय दृष्टिकोण से विकसित किए जाने की संभावनाओं का जायजा लिया तथा पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विकास के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। साथ ही क्षेत्र की प्राकृतिक विशेषताओं और स्थानीय आस्था को संरक्षित रखते हुए सतत पर्यटन विकास की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। #jamui
Jamui, Jamui | Oct 8, 2026
जमुई: IMA के एलान के बाद जमुई के सभी प्राइवेट क्लीन रहा बंद जमुई: सदर अस्पताल में एक गर्भवती और एक प्रसूता की मौत से जुड़े मामले को लेकर जिला प्रशासन द्वारा रजिस्ट्रेशन नहीं रहने व मानक नियम का पालन नहीं करने का हवाला देते हुए डा. शालिनी सिंह के क्लिनिक को सील किए जाने का मामला दिन प्रतिदिन गहराता जा रहा है। अब आर-पार की लड़ाई के लिए आईएमए ने कमर कस ली है और क्लीनिक सील की कार्रवाई को वापस लेने की मांग को लेकर बुधवार की सुबह से 24 घंटे के लिए सभी प्राइवेट हास्पिट, क्लिनिक व नर्सिंग होम को बंद करने का एलान जारी कर दिया गया। जिस वजह से कई प्राइवेट अस्पताल में दिनभर ताला लटका रहा तो अधिकांश क्लिनिक व अस्पतालों में सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान पूरी तरह स्वास्थ्य सेवा प्रभावित रही। सभी प्राइवेट अस्पताल बंद रहने की वजह से माहौल अस्त- व्यस्त बना रहा। हड़ताल के दौरान आईएमए के सदस्यों ने एक निजी विवाह भवन में बैठक कर क्लिनिक सील से संबंधित विषय व कानून पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई और अहम निर्णय लिया गया। इधर एक गर्भवती और एक प्रसूता की मौत के बाद शुरू हुई प्रशासनिक कार्रवाई अब डाक्टरों की हड़ताल तक पहुंच गई है। एक तरफ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अपनी कार्रवाई को नियमों के तहत किए जाने की बात कह रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आईएमए कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है। ------ -सील की कार्रवाई वापस नहीं लिया गया तो जारी रह सकता है विरोध आईएमए के सदस्यों ने कहा कि डा. शालिनी सिंह की निजी क्लीनिक को जिस तरीके से सील किया गया है, उस कार्रवाई को वापस लिया जाए। 24 घंटे तक उनकी मांग पर प्रशासन की ओर से सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक विरोध जारी रह सकता है। ------ -जानकारी के आभाव में जिला प्रशासन ने क्लिनिक किया सील आईएमए की ओर से डा. ललित कुमार सिंह ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठाया है। उनके अनुसार सरकार के प्रावधान के तहत अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया निर्धारित है, लेकिन इसके लिए पहले संबंधित मानकों को स्पष्ट किया जाना आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब तक अस्पतालों के लिए आवश्यक मानक निर्धारित नहीं किए जाते, तब तक रजिस्ट्रेशन और सीलिंग जैसी कार्रवाई करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी चिकित्सा संस्थान के खिलाफ कार्रवाई से पहले निर्धारित नियम और प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए।स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की प्रक्रिया में नियमों का पालन किया जाना आवश्यक है, लेकिन जिला प्रशासन को नियम और स्वास्थ्य से संबंधित कानून की जानकारी नहीं है। ------- -दूर- दराज से पहुंचे मरीजों का नहीं हो सका इलाज, हुई परेशान चिकित्सकों के हड़ताल का सीधा असर मरीजों पर पड़ा। जमुई के अलावा पड़ोसी जिला लखिसराय की दुर्घटना में घायल गर्भवती पिंकी देवी, व अन्य जगहों से आए शांति देवी, रामप्रवेश यादव, रुक्मणि देवी सहित अन्य मरीजों को चिकित्सकों के हड़ताल का दंश झेलना पड़ा। इलाज की उम्मीद लेकर दूर-दराज के इलाकों से जमुई पहुंचे कई मरीजों और उनके स्वजन को प्राइवेट अस्पताल में चिकित्सकीय सेवा नहीं मिलने के कारण परेशानी उठानी पड़ी। कुछ मरीजों को बिना इलाज कराए ही वापस लौटना पड़ा। स्वास्थ्य सेवा जैसी आवश्यक व्यवस्था के बाधित होने से मरीज और उनके स्वजन दिनभर असमंजस की स्थिति में रहे।
Jamui, Jamui | Oct 8, 2026