◆◆ *बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के तहत सारण के डिग्री कॉलेज विहीन सभी प्रखंडों में 01 जुलाई से डिग्री कॉलेज का होगा संचालन*
*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक*
◆ *वर्तमान में 11 प्रखंडों में संचालित हैं डिग्री कॉलेज, शेष 9 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज के संचालन को लेकर तैयारी तेज*
◆ *तात्कालिक व्यवस्था के तहत चिन्हित विद्यालय भवनों में शुरू होगा पठन-पाठन, बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश*
◆ *LAEO और भवन निर्माण विभाग को 2 दिनों में प्राक्कलन (Estimate) तैयार करने तथा 20 जून तक सभी कार्य पूर्ण करने का निदेश*
छपरा, 03 जून 2026
◆ बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के महत्वपूर्ण निर्णय के आलोक में सारण जिला के सभी प्रखंडों में उच्च शिक्षा की सुलभता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 01 जुलाई 2026 से जिले के सभी डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में कॉलेजों का सफल संचालन सुनिश्चित करना है।
◆ सारण जिला के कुल 11 प्रखंडों में पहले से ही डिग्री कॉलेजों का संचालन सुचारू रूप से हो रहा है। सात निश्चय-3 के तहत, शेष बचे सभी 9 प्रखंडों में आगामी 01 जुलाई 2026 से डिग्री कॉलेज का संचालन शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन सभी 9 प्रखंडों-तरैया,मकेर,एकमा,दरियापुर,मढ़ौरा,मशरख,लहलादपुर,पानापुर एवं इसुआपुर में
शैक्षणिक सत्र को समय पर शुरू करने के लिए तात्कालिक व्यवस्था की गई है। इसके तहत उपयुक्त विद्यालय भवनों के कमरों को चिन्हित किया जा चुका है, जहाँ अस्थाई रूप से कॉलेजों का संचालन शुरू किया जाएगा।
◆ चिन्हित किए गए विद्यालय भवनों में छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिलाधिकारी ने स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (LAEO) और भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को दो दिनों के भीतर चिन्हित भवनों में आवश्यक कार्यों के आधार पर प्राक्कलन तैयार कर उच्च प्राथमिकता के साथ कार्रवाई शुरू करने का स्पष्ट निदेश दिया है।
◆ बुनियादी सुविधाएं: भवनों की आवश्यकतानुसार मरम्मत, रंग-रोगन, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय, शुद्ध पेयजल और आवश्यकतानुसार बिजली वायरिंग की व्यवस्था तुरंत सुनिश्चित की जाए।
◆ जिलाधिकारी ने स्पष्ट हिदायत दी है कि 20 जून 2026 तक बुनियादी ढांचे से जुड़े सभी आवश्यक कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण हो जाने चाहिए।
◆ इस पूरे अभियान की सफलता के लिए संबंधित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और प्रखंडों के वरीय प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करेंगे और प्रगति रिपोर्ट सुनिश्चित करेंगे।
◆ बैठक में उप विकास आयुक्त , अपर समाहर्ता , जिला शिक्षा पदाधिकारी , जिला पंचायत राज पदाधिकारी , निदेशक एनईपी सहित संबंधित प्रखंडों के वरीय प्रभारी अधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता LAEO भौतिक रूप से उपस्थित थे। इसके साथ ही, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी भी बैठक से सीधे जुड़े रहे।
#सातनिश्चय3
#degreecollege
#blocklevel
#ReviewMeeting
#DM
#saran
#chapra
Bihar Education Department
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Saharsa, Bihar | Jun 3, 2026