बड़गांव: उदयपुर में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर उदयपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सचिव कुलदीप शर्मा (एडीजे) की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह रोकथाम, POSH अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर योजना, नालसा पोर्टल, मोबाइल हेल्पलाइन एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी गई।