बड़गांव: जिले में अक्षय तृतीया पर बड़ी सफलता, उदयपुर संभाग में 47 बाल विवाह रोके गए
अक्षय तृतीया के मौके पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत उदयपुर संभाग में 47 बाल विवाह रोके गए। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन एलायंस, जिला प्रशासन, विधिक सेवा प्राधिकरण व चाइल्ड हेल्पलाइन के संयुक्त प्रयास से यह कार्रवाई की गई। उदयपुर जिले में 3, चित्तौड़गढ़ में 15, प्रतापगढ़ में 13 और सलूम्बर में 4 बाल विवाह रोके गए।