बड़गांव: उदयपुर में वक्फ बिल के विरोध में मुस्लिम समाज ने पलटन मस्जिद में लाइट बंद कर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन
उदयपुर में वक्फ बिल के विरोध में मुस्लिम समाज ने बुधवार रात पलटन मस्जिद की लाइटें बंद कर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया। इज़हार हुसैन ने बताया कि यह बिल वक्फ संपत्तियों पर समुदाय के अधिकार सीमित कर सरकारी हस्तक्षेप बढ़ाने का प्रयास है। समाज ने बिल को अलोकतांत्रिक बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की।