बड़गांव: उदयपुर भी योग जागरूकता मिशन में शामिल, प्रताप गौरव केंद्र पर आयोजित हुआ भव्य योगोत्सव
उदयपुर, 30 अप्रैल। '100 दिन, 100 कार्यक्रम, 100 स्थान' अभियान के तहत मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से प्रताप गौरव केंद्र, उदयपुर में एक भव्य योगोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। यह आयोजन योग के विभिन्न पहलुओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है।