बड़गांव: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर राजस्थान लोकतांत्रिक मोर्चा ने टाउन हॉल से निकाली रैली, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर गुरुवार को राजस्थान लोकतांत्रिक मोर्चा के घटक दलों ने टाउन हॉल से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर आमसभा की। माकपा नेता अमराराम के नेतृत्व में हुई रैली में मजदूरों के अधिकार, महंगाई, बेरोजगारी व श्रम कानूनों में बदलाव का विरोध किया गया। सभा में केंद्र व राज्य सरकार पर मजदूर-किसान विरोधी नीतियों का आरोप लगाया।