बड़गांव: कलेक्ट्रेट पर उदयपुर सोलर एसोसिएशन ने विद्युत विभाग की अनियमितताओं के खिलाफ किया प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
उदयपुर में विद्युत विभाग की अनियमितताओं के खिलाफ सोलर एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना सहित विभागीय कार्यों में बाधाओं, अनावश्यक दस्तावेजों की मांग और देरी का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान की मांग की। समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।