29 जून से हटाए जाएंगे सादुल ब्रांच नहर ढाबां स्टेशन संगरिया क्षेत्र से अतिक्रमण
संगरिया की आवाज़।
राजस्थान उच्च न्यायालय में विचाराधीन अवमानना प्रकरणों के आदेशों की पालना करते हुए स्थानीय प्रशासन 29 एवं 30 जून को सादुल ब्रांच नहर के आरडी- 12 से आरडी-37 क्षेत्र तक अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा।
एसडीएम Jai Kaushik ने बताया कि नहर क्षेत्र में किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाने के लिए पूर्व में संबंधित लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाकर भूमि खाली करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रभावित परिवारों के पुनर्स्थापन के लिए नई कॉलोनी भी विकसित की गई है, जहां कई परिवार अपने मकान बना चुके हैं। एसडीएम ने बताया कि इसके बावजूद करीब 15 परिवार अभी भी अतिक्रमित क्षेत्र में रह रहे हैं। ऐसे में राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सोमवार और मंगलवार को पुलिस जाब्ते एवं अन्य विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों के माध्यम से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। प्रशासन ने संबंधित लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले स्वयं स्थान खाली कर दें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या नुकसान से बचा जा सके। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप की जाएगी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
संगरिया की आवाज़
District Collector & Magistrate - Hanumangarh संगरिया पुलिस Hanumangarh Police Government of Rajasthan