गुना: फतेहगढ़ गौशाला से चोर पत्थर की बाउंड्री तोड़कर दो गर्भवती मारवाड़ी गाय ले गए, अध्यक्ष ने शिकायत की
Guna, Guna | Oct 21, 2026 गुना जिले के फतेहगढ़ गोपाल गौशाला से मारवाड़ी नस्ल की दो गर्भवती गाय चोरी हो गई। 21 अक्टूबर को गौशाला समिति अध्यक्ष हरिओम ओझा, लक्ष्मण सिंह ओझा ने थाना में की लिखित शिकायत में कहा, 12 अक्टूबर 2026 की रात पत्थर की पीछे की तरफ से बॉडी तोड़कर गर्भवती दो मारवाड़ी नस्ल की गाय चोरी हो गई। चौकीदार की नींद लग गई थी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।