सनावद: सनावद के पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों को खिलौनों का वितरण किया गया
मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लॉक के सनावद लायंस क्लब द्वारा पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों को खिलौनों का वितरण किया गया। क्लब की अध्यक्ष ला.हेमलता रांका ने सोमवार को दोपहर तीन बजे जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र में भर्ती बच्चों को खिलौनों का वितरण किया गया और माताओं को बच्चों को स्वस्थ रखने हेतु पोषण आहार की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।