मकराना: जिला कलेक्टर ने पंचायत समिति में आयोजित प्रशासन गांव की ओर शिविर में आमजन की सुनी समस्याएं
Makrana, Nagaur | Dec 24, 2024 मकराना में सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांवों की ओर कार्यक्रम के तहत मंगलवार को दोपहर 12 बजे मकराना पंचायत समिति परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डीडवाना कुचामन जिला कलेक्टर पुखराज सैन ने आमजन की समस्याओं से रूबरू होते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह आमजन की समस्या निस्तारण को लेकर कारगर कदम उठाते हुए उन्हें राहत प्रदान कराएं।