रूड़की: रामपुर चुंगी पर सवारी को लेकर टेंपो चालक ने दूसरे टेंपो चालक के साथ की मारपीट, एक टेंपो चालक अस्पताल में भर्ती
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की रामपुर चुंगी पर आज सवारी को लेकर दो टेंपो चालक के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा की एक टेंपो चालक ने रामपुर निवासी इरशाद नाम के टेंपो चालक के साथ मारपीट कर दी। इस मारपीट में इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।