रूड़की: पिरान कलियर में रैन बसेरा के पास सट्टा खेल रहे एक सटोरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सट्टा पर्ची और नगदी बरामद
रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के द्वारा पिरान कलियर में रैन बसेरा के पास खुलेआम सट्टा खिला रहे पिरान कलियर निवासी तनवीर पुत्र इकराम नाम के सटोरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची और 820 रुपए की नगदी बरामद कर ली है। पुलिस के द्वारा तनवीर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।