फतुहा: महारानी चौक के पास आशीर्वाद मैरिज हॉल से पुलिस ने 50 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद किया
Fatwah, Patna | Jul 23, 2025 फतुहा पुलिस ने महारानी चौक से दक्षिण आशीर्वाद मैरिज हॉल के पास से एक 50 वर्षीय अधेड का शव बरामद किया है। शव सड़क के किनारे गिरी हुई थी। जिसे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने अचेत समझकर पफतुहा सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है।