फतुहा: फतुहा स्टेशन के पश्चिमी रेलवे ओवरब्रिज के पास ट्रेन से गिरकर वृद्ध की मौत
Fatwah, Patna | Jul 23, 2025 फतुहा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ओवरब्रिज के पास ट्रेन से गिरकर एक वृद्ध की मौत हो गई है। घटना मंगलवार की देर रात्रि की है। रात में रेल पुलिस में शव को स्टेशन पर रखा था। मृतक की पहचान बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे परिजनों ने कर लिया है। मृतक स्टेशन रोड निवासी 65 वर्षीय इंद्रदेव प्रसाद है। पहचान के बाद रेल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है।